ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में परिवहन विभाग, पाकुड़ के सौजन्य से जिला सड़क सुरक्षा कोषांग के रोड इंजीनियर एनालिस्ट मो० अजहद अंसारी एवं आई टी असिस्टेन्स अमित कुमार राम द्वारा शनिवार को बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पत्रिका एवं पम्पलेट प्रदान किया गया। अपने संबोधन उन्होंने बताया कि हमें दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अच्छी गुणवत्ता के आई एस एस मार्क वाला हेलमेट लगाना चाहिये क्यूंकि दुर्घटना के बाद सर में चोट लगने के गंभीर दुष्परिणाम होते हैं, यातायात के नियमों एवं ट्रैफिक सिग्नल का हमेशा पालन करना चाहिये, सड़क पर हमेशा गति सीमा का ध्यान रखना चाहिये तथा कभी भी तय गति से अधिक गति पर वाहन नहीं चलाना चाहिये, चारपहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाना चाहिये क्यूंकि अधिकांश गाड़ियों में एयरबेग जैसे सुरक्षा उपकरण सिर्फ सीटबेल्ट लगे होने पर ही काम करते हैं, वाहन चलाते समय दूसरे वाहनों से हमेशा उचित दूरी बनाये रखना चाहिये, शराब आदि किसी भी नशीले प्रदार्थ का सेवन कर कभी वाहन नहीं चलाना चाहिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम की मुख्य बातें भी बतायी साथ ही बच्चों को 18 वर्ष से कम उम्र में कोई भी वाहन नहीं चलाने की सलाह दी तथा चेतावनी दी कि ऐसा करते पकड़े जाने पर उनका वाहन जब्त हो सकता है एवं जुर्माना भी किया जा सकता है। वाहन दुर्घटना में सबसे अधिक जान दोपहिया वाहन से होने वाली दुर्घटना में जाती है। वर्ष 2023 में झारखंड में कुल सड़क दुर्घटना की संख्या 5315 थी जिसमें 4173 लोगों ने अपनी जान गवां दी। लगभग 10 लोग रोज झारखंड में सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। उन्होंने बच्चों से अनुरोध किया कि वे अपने अभिभावकों को हमेशा हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिये जागरूक करें साथ ही अभिभावकों एवं पड़ोसियों एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के विषय में जागरूक करें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से भी नियमित रूप से सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने की शपथ दिलाई गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न