कटिहार: उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम में शिक्षा की नई मिसाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार : जिले के कदवा प्रखंड की भर्री पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता देवी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास, अनुशासन, स्वच्छता और नियमित पठन-पाठन को प्राथमिकता दी जा रही है।

विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है और यहां कुल 540 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। सभी बच्चे नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं तथा समय-सारणी के अनुसार पढ़ाई करते हैं। प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पूरी निष्ठा के साथ संचालित किया जा रहा है और सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं।

विद्यालय में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से शैक्षणिक वातावरण लगातार बेहतर हो रहा है। चेतना सत्र के दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा, भूकंप, आपदा प्रबंधन, बीमारियों, लू और ठंड से बचाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाती हैं। विद्यालय परिसर और शौचालय की नियमित साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने अपने कार्यकाल में विद्यालय विकास कोष से शेड का निर्माण और कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार कराया है। इस शेड का उपयोग कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के पठन-पाठन और मध्यान्ह भोजन के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति और अनुशासन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

हालांकि, विद्यालय में अभी भी कई बुनियादी सुविधाओं की कमी है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विषयवार पढ़ाई के लिए कम से कम आठ अतिरिक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अधिक कक्षाओं, अतिरिक्त शौचालय, आरओ पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, रसोईघर और भंडार गृह की आवश्यकता है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन