कटिहार: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैया में 197 विद्यार्थियों ने दी प्रथम त्रैमासिक परी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना के निर्देशानुसार कदवा प्रखंड की भर्री पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैया में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा 7 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है। पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5 तथा द्वितीय पाली में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुल 197 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के 118 तथा कक्षा 6 से 8 तक के 79 विद्यार्थी शामिल रहे। सभी परीक्षाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित की जा रही हैं।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि आगामी दिनों में विज्ञान, संस्कृत, गणित, पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, उर्दू एवं बंगला सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन एवं ग्रेडिंग भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में शिक्षक विनय कुमार एवं संजीत कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया। विद्यालय प्रशासन ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन