कटिहार: एसपी परिचय कुमार ने कोलासी कैंप व फलका थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) परिचय कुमार ने सोमवार को कोलासी (कैंप) एवं फलका थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सतर्कता का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ओ.डी. रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागीय अभिलेखों की गहन जांच की और रिकॉर्ड के सही संधारण का जायजा लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मियों को सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

एसपी परिचय कुमार ने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्ती, नियमित निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।

उन्होंने कहा कि कटिहार पुलिस अपराध नियंत्रण, अनुशासन और जन सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत

गोड्डा में सर्वजन पेंशन योजना के 1.61 लाख लाभुकों के खातों में भेजी गई 64.60 करोड़ रुपये की राशि

गोड्डा: सर्वजन पेंशन योजना के तहत गोड्डा जिले के 1,61,516 लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल से जुलाई 2026 तक की पेंशन राशि डीबीटी (डायरेक्ट

गोड्डा में मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल-जून राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूरा, 1.94 लाख महिलाओं को मिला लाभ

गोड्डा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गोड्डा जिले में अप्रैल, मई और जून 2026 की सम्मान राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूरा कर लिया गया