कटिहार: कन्या मध्य विद्यालय कुम्हेड़ी बना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मिसाल, प्रधानाध्यापक कृष्णानंद कुमार के नेतृत्व में हुआ सर्वांगीण विकास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: कदवा प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय, कुम्हेड़ी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानाध्यापक कृष्णानंद कुमार के नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का भी लगातार विकास किया गया है।

विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है। यहां कुल 925 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। प्रधानाध्यापक के अनुसार सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचकर नियमित रूप से पठन-पाठन कराते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि और उपस्थिति दोनों बढ़ी हैं। विद्यालय में अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है और अधिकांश छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस में विद्यालय आते हैं।

विद्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए विज्ञान प्रयोगशाला, स्कूल बगीचा, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापत्य कला की झलक, मोटरयुक्त पेयजल व्यवस्था तथा शौचालय जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सरकारी शौचालयों के अलावा निजी सहयोग से अतिरिक्त शौचालयों का भी निर्माण कराया गया है। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय में विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के साथ बैग, पानी की बोतल और एफएलएन किट का वितरण किया गया है। टीएलएम किट के माध्यम से बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाया जाता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। चेतना सत्र में सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, लू और ठंड से बचाव जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता है।

प्रधानाध्यापक कृष्णानंद कुमार ने शिक्षकों की बैठक में समय पर विद्यालय आने, नियमित पढ़ाई कराने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का सर्वांगीण विकास और बच्चों का उज्ज्वल भविष्य उनकी प्राथमिकता है। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं इस लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की