कटिहार की 16 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: बिहार सरकार की पहल के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को कटिहार जिले के सभी 16 प्रखंडों की एक-एक पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कटिहार प्रखंड की सरवासा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान लाभुकों को जन्म प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, निःशक्तता प्रमाण-पत्र तथा रैयतों के बीच प्रपत्र-7 पर्चा का वितरण किया गया। नागरिक अपनी शिकायतें sahyog.bihar.gov.in पोर्टल पर भी दर्ज कर उनकी ऑनलाइन स्थिति की निगरानी कर सकते हैं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर पाकुड़ पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पाकुड़: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धन धाम से पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा

पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी व्हाट्सएप आईडी से मांगे जा रहे रुपये

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में साइबर अपराधियों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों से

पाकुड़: वार्ड-11 की समस्याओं को लेकर पार्षद निभा देवी का नगर परिषद पर दबाव, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग

पाकुड़: नगर परिषद, पाकुड़ के वार्ड संख्या-11 की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वार्ड पार्षद निभा देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को विस्तृत

लिट्टीपाड़ा में गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का भव्य स्वागत, जयघोष से गूंजा चौक

पाकुड़: शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज के कलश रथ का बुधवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा चौक पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य