कटिहार के कुरसेला में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित रामपुर हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध राजन साह की मौत हो गई। मृतक कुरसेला इंदिरा ग्राम के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, राजन साह सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित