कटिहार के चांदपुर निवासी 100 वर्षीय जनार्दन झा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड अंतर्गत गेठौरा पंचायत के चांदपुर ग्राम निवासी और व्यवहार न्यायालय, कटिहार के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक जनार्दन झा का करीब 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया गया कि मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे चांदपुर स्थित आवास पर जनार्दन झा ने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद पुत्र ऋषिकेश झा, दामोदर झा, पुत्रवधू मीना देवी, माला देवी, पुत्री मुन्नी देवी, सविता देवी, नीलम देवी, दामाद प्रवीण कुमार झा, पौत्र जय शंकर झा, हरिशंकर झा, पौत्री लुसी झा, पूजा, नाती प्रियांशु कुमार, नातिन स्नेहा झा सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जनार्दन झा के निधन की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचने लगे और अंतिम दर्शन कर परिजनों को सांत्वना दी।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जनार्दन झा का अंतिम संस्कार बुधवार को रीगा नदी के किनारे विधिवत किया जाएगा। उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं व्यवहार न्यायालय, कटिहार के सेवानिवृत्त स्टेनोग्राफर सह वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिकेश झा मुखाग्नि देंगे।

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया जाएगा

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में