कटिहार के परभैली में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शुरू, पहले दिन 554 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड अंतर्गत रामदयाल मध्य विद्यालय परभैली में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में शुरू हुआ। परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

परीक्षा के पहले दिन निर्धारित समय सुबह 10 बजे से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, उर्दू और बंगला की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान की परीक्षा हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक राम नारायण यादव ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक कुल 926 छात्र-छात्राओं में से 554 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 362 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए विभाग की ओर से अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इनमें प्राथमिक विद्यालय रतनी के शिक्षक प्रकाश रवि और मोहम्मद सनोवर आलम, मध्य विद्यालय निखरा के शिक्षक मोहम्मद रफीक, प्राथमिक विद्यालय भमरदह की शिक्षिका कुमारी एकता, प्राथमिक विद्यालय नया टोला परभैली की शिक्षिका सुचित्रा कुमारी और शिक्षक भुवनेश कुमार शामिल हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ बैठाया गया और प्रत्येक बेंच पर दो से तीन विद्यार्थियों की व्यवस्था की गई। परीक्षा के दौरान छात्रों के बीच उचित दूरी भी बनाए रखी गई।

प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने बताया कि 16 सितंबर को पहली पाली में कक्षा 1 से 8 तक अंग्रेजी और दूसरी पाली में कक्षा 3 से 8 तक पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 17 सितंबर को पहली पाली में कक्षा 1 से 8 तक गणित और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 तक संस्कृत की परीक्षा होगी। 18 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियों के समीकरण एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा। 19 सितंबर को कक्षा 3 से 8 तक पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में हिंदी भाषण की गतिविधि होगी। 20 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियों के समीकरण एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का संचालन किया जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल