कटिहार के भर्री हाट विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, 977 छात्र-छात्राएं नियमित कर रहे हैं पढ़ाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री हाट सह उच्च माध्यमिक विद्यालय, भर्री में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में विद्यालय पहुंचते हैं और अनुशासित वातावरण में पठन-पाठन करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक कार्य पूरी निष्ठा और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचकर नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बेहतर शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा देना है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई के साथ उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा भी संचालित की जा रही है। वर्तमान में विद्यालय में कुल 977 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से छात्रों की उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति रुचि में लगातार वृद्धि हुई है।

विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राहुल मैथली, दानिश राजा, मोहम्मद रफी आलम, शंकर प्रसाद विश्वास, इशरत प्रवीण, नितेश कुमार झा, संदीप कुमार मंडल तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सहित शिक्षिका पूजा कुमारी और शिक्षक हारून रशीद, सोमनाथ पोद्दार एवं कुमार सानू गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक संगोष्ठी में शिक्षकों से समय की पाबंदी, नियमित पठन-पाठन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षण पद्धति में बदलाव आवश्यक है और प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार भी प्रदान करें।

विद्यालय में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाती है तथा चेतना सत्र के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा, भूकंप, प्राकृतिक आपदा, बीमारियों, लू और ठंड से बचाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।

विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, ओपन जिम, वाद्य यंत्र, सभी कक्षाओं में बिजली, पंखे और प्रकाश की व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और