कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जबकि पूरे वार्ड में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों के सामने कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई हैं।

प्राणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी और प्रखंड पंचायत राज अधिकारी को बाढ़ प्रभावित वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कराया, ताकि प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

उप प्रमुख ने प्रशासन से बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल सामुदायिक किचन शुरू करने और लोगों को सिर छुपाने के लिए प्लास्टिक एवं तिरपाल उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को बेसहारा नहीं छोड़ा जा सकता। प्रशासन को बिना किसी देरी के सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

मोहम्मद रफीक ने डूब चुकी फसलों का जल्द से जल्द सरकारी सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को जीआर राशि उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह राजनीति या भाषण का समय नहीं, बल्कि गरीब और परेशान लोगों के साथ खड़े होने का समय है।

उप प्रमुख ने कहा कि जब तक बाढ़ का असर खत्म नहीं होता और प्रत्येक पीड़ित को उसका हक नहीं मिल जाता, तब तक वे प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “जब तक हर एक बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री नहीं मिल जाती, तब तक मैं चुप नहीं बैठूंगा।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और