कटिहार: कोसी नदी किनारे अवैध मिट्टी कटाई पर पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पुलिस की कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया बालू लदा ट्रैक्टर।

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के कमलाकानी गांव स्थित कोसी नदी किनारे अवैध मिट्टी कटाई की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफेद बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया। थाना पुलिस ने वाहन के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग के पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गंगा-कोसी नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जारी है। इसके कारण नदी किनारे स्थित किसानों की उपजाऊ भूमि कटाव की चपेट में आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया बिना किसी रोक-टोक के मिट्टी की कटाई कर उसे अन्य स्थानों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे पर्यावरण और कृषि भूमि दोनों को नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, शिकायत मिलने पर पुलिस कभी-कभार कार्रवाई करती है, लेकिन अवैध खनन पर स्थायी रोक नहीं लग पा रही है। मधेली के 11 और 12 नंबर ठोकर बांध के समीप भी लगातार मिट्टी कटाई का कार्य चलता रहा, जबकि कार्रवाई नाममात्र की हुई। बताया जाता है कि इससे पहले भी पुलिस ने अवैध मिट्टी कटाई के दौरान दो ट्रैक्टर जब्त किए थे, जिन्हें बाद में आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बाद छोड़ दिया गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही खनन करने वालों को सूचना मिल जाती है, जिससे अधिकांश ट्रैक्टर मौके से फरार हो जाते हैं। एक-दो दिन तक खनन कार्य बंद रहता है, लेकिन इसके बाद फिर से अवैध मिट्टी कटाई शुरू हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित निगरानी, अवैध खनन पर प्रभावी रोक तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के सलगा गांव में फुटबॉल और पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता, ग्रामीणों में उत्साह

पाकुड़िया। सलगा गांव में आदिवासी किसान क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं पारंपरिक भैंस लड़ाई प्रतियोगिता में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने

पाकुड़िया में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 20 स्थानों पर होगा आयोजन

पाकुड़िया। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

हिरणपुर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, 12 पूजा समितियों को मिले निर्देश

हिरणपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में 20 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा, सप्तमी को होगी प्रतिमा स्थापना

मेहरमा। प्रखंड क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित पत्तिचक-पिरोजपुर दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर