कटिहार जंक्शन अमृत भारत स्टेशन योजना | डीआरएम किरेंद्र नरह का औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार जंक्शन के आधुनिकीकरण को नई गति मिल गई है। स्टेशन के व्यापक विकास के लिए तैयार विस्तृत मास्टर प्लान को स्वीकृति मिलने के बाद रेल प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। योजना का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे कटिहार जंक्शन की पहचान देश के विकसित रेलवे स्टेशनों में हो सके।

इसी क्रम में कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कटिहार स्टेशन, रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रैक क्षेत्र तथा मनिहारी टर्मिनल स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनिहारी टर्मिनल स्टेशन पर शेष बचे कार्यों को छठ महापर्व से पहले पूरा करने और यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।

डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत कटिहार स्टेशन पर स्थायी होल्डिंग एरिया, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर पार्किंग, सुगम प्रवेश एवं निकास, व्यवस्थित सर्कुलेटिंग एरिया, आकर्षक सौंदर्यीकरण और यात्री-अनुकूल आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। इन सुविधाओं के तैयार होने के बाद कटिहार जंक्शन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम अपनी टीम के साथ कटिहार स्टेशन से पैदल रेलवे ट्रैक क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मनिहारी टर्मिनल तक पहुंचे और वापसी में रोड ओवर ब्रिज का निरीक्षण करते हुए पुनः कटिहार स्टेशन पहुंचे। उनकी इस कार्यशैली को विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा और समयबद्ध क्रियान्वयन के प्रति गंभीरता का संकेत माना जा रहा है।

गौरतलब है कि डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में कटिहार रेल मंडल में कई वर्षों से लंबित परियोजनाओं को गति मिली है। वे नियमित रूप से विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं, जिससे रेलवे आधारभूत संरचना को मजबूत करने और लाखों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पी.एस., सीनियर डीईई पंकज पाल, सीनियर डीएन अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन