कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव बना मिसाल, 100% छात्र स्कूल ड्रेस में, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रहा है। विद्यालय में नामांकित सभी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से स्कूल ड्रेस पहनकर विद्यालय आते हैं और समय-सारिणी के अनुसार पढ़ाई में भाग लेते हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बोबी देवी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई होती है और वर्तमान में 240 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचकर पूरी निष्ठा के साथ पठन-पाठन का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का सर्वांगीण विकास और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका पूनम कुमारी, बहरुन निशा, तपेश कुमार विश्वास तथा शिक्षा सेवक बालेश्वर राय और दर्शन राय बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई कराते हैं। बच्चों को टीएलएम (TLM) किट के माध्यम से आनंददायक तरीके से शिक्षा दी जाती है।

विद्यालय 34 डिसमिल भूमि पर स्थित है और इसमें 6 कमरे हैं। दो सरकारी शौचालय उपलब्ध हैं, जिनमें से एक जर्जर स्थिति में है। विद्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा प्रत्येक कक्षा के ब्लैकबोर्ड का रंग-रोगन कराया गया है।

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग, पानी की बोतल और एफएलएन किट वितरित की जा चुकी है। साथ ही प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाता है। चेतना सत्र के दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, भूकंप, लू, ठंड और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी दी जाती है।

विद्यालय में हाल ही में शिक्षकों की संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें समय पर विद्यालय आने, नियमित पठन-पाठन और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। प्रधानाध्यापिका बोबी देवी ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय में 100 प्रतिशत छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आ रहे हैं और अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस