कटिहार: बिजली, बाढ़, राम मंदिर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सांसद तारिक अनवर का सरकार पर बड़ा हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने जिले की बिजली व्यवस्था, संभावित बाढ़, गंगा कटाव, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी समान हैं और किसी भी मामले में पक्षपात नहीं होना चाहिए।

बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

सांसद ने बिजली आपूर्ति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिले में कम वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और लंबी अवधि तक बिजली बाधित रहने की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें सांसद सदस्य और जिला पदाधिकारी सचिव होंगे। भविष्य की बढ़ती मांग को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

गंगा कटाव और बाढ़ पर जताई चिंता

मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत के दौरे का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि गंगा कटाव के कारण किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समा रही है और कई गांवों का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने फ्लड कंट्रोल एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कटाव निरोधी कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा समय रहते सभी सुरक्षात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बाढ़ आने के बाद तैयारी करने के बजाय पहले से ठोस योजना बनाकर काम किया जाना चाहिए।

राम मंदिर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर सांसद ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई है, जबकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

बांकीपुर उपचुनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बयान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के साथ पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में है और राजद उम्मीदवार के समर्थन में पूरी ताकत से प्रचार करेगी।

कोढ़ा क्षेत्र से कथित पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क की मदद करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि देशद्रोह जैसे मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार, बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद के इस बयान के दौरान सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, अवधेश मंडल, शाहनवाज खान, डॉ. विपीन कुमार, सुबोध यादव और इम्तियाज उल हक सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में ‘माई भारत’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर

गोड्डा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (माई भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की जिला सलाहकार

गोड्डा: महागामा में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, मानव तस्करी पीड़ितों के अधिकारों की दी जानकारी

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को महागामा प्रखंड के

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर महिला रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 40 महिलाओं ने कराई जांच

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के डॉरमेट्री हॉल में बुधवार को महिला रेल कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पाकुड़: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, बीएलओ, सुपरवाइजर और एईआरओ से मांगा जवाब

  मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार निगरानी