कटिहार: बोलेरो से 558 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से 558 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब से लदे वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश को दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस बल के साथ केहुनियाँ मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

वाहन जांच के दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 558 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप और बोलेरो वाहन दोनों को जब्त कर लिया।

प्राणपुर थाना पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा