कटिहार में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या से आक्रोश, वकीलों ने किया पेन डाउन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार में युवा अधिवक्ता अजीमुद्दीन उर्फ गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश और शोक का माहौल है। घटना के विरोध में अधिवक्ता संघ के निर्णय के तहत मंगलवार को वकीलों ने पेन डाउन कर खुद को न्यायिक कार्य से अलग रखा। इसके चलते न्यायालय परिसर में न्यायिक कामकाज लगभग पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी गई।

शोकसभा का संचालन संघ के सचिव विजय कुमार झा ने किया। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। वहीं, हत्या के मामले में प्रशासन की ओर से पांचों आरोपितों की गिरफ्तारी किए जाने पर अधिवक्ताओं ने राहत व्यक्त की। अधिवक्ता संघ की ओर से मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई।

शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर चिंता जताई। खासकर जूनियर अधिवक्ताओं में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। सभी ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर अधिवक्ता सुशील कुमार झा, मुनेश्वर प्रसाद यादव, राजेंद्र कुमार मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार, भास्कर सिंह, पवन दुबे, यशस्वी कुमार अग्रवाल, महिमा केजरीवाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़