कटिहार में आईसीडीएस की मासिक समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी योजनाओं की प्रगति पर डीपीओ ने दिए अहम निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: समाहरणालय में शनिवार को कटिहार आईसीडीएस मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) पूर्णिमा कुमारी ने की। बैठक में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बायोमेट्रिक उपस्थिति, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की आधार सीडिंग तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सेक्टरवार समीक्षा की गई।

डीपीओ पूर्णिमा कुमारी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक सुविधाओं की पहुंच और निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें और किसी भी लंबित कार्य का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस