कटिहार में जमीन बंटवारे के विवाद में चली गोली, मौके पर पहुंचे एसपी ने किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के सहायक थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया।

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों और गोलीबारी से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेला की तैयारी तेज, सूर्य सरोवर तट पर होगी गंगा आरती

गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की सजावट

एंटी क्राइम अभियान के तहत घोरीचक में वाहनों की जांच, नियम पालन की दी हिदायत

बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक स्थित एनएच पर बुधवार को पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश

मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मेहरमा में NH-133 किया जाम, वार्ता के बाद सौंपा ज्ञापन

मेहरमा में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग स्थित मेहरमा चौक मोड़ के पास एनएच-133 को जाम कर दिया।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया