कटिहार में दो माह से लापता नाबालिग लड़की बरामद नहीं, परिजनों की चिंता बढ़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जिले के कदवा थाना क्षेत्र के कामरू गांव से करीब दो माह पूर्व लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर कार्रवाई और नाबालिग को जल्द बरामद करने की मांग की गई थी। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने थाना अध्यक्ष को मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक नाबालिग की बरामदगी नहीं हो सकी है।

परिवार को आशंका है कि नाबालिग के साथ कोई अप्रिय घटना न हुई हो। लंबे समय से बेटी के वापस नहीं आने के कारण परिजनों की चिंता गहराती जा रही है।

घर से लापता होने के बाद बंद मिला मोबाइल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग की माता ने कदवा थाना में आवेदन देकर बताया कि 29 मई को दोपहर करीब 1:30 बजे खेत से घर लौटने पर उनकी बेटी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। नाबालिग का मोबाइल फोन भी बंद पाया गया।

परिजनों के अनुसार, घर से कुछ छोटे कागज के टुकड़े मिले थे, जिन पर मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। आवेदन में एक युवक पर प्रेम-प्रसंग का प्रलोभन देकर नाबालिग को गलत नीयत से ले जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

जून में दर्ज हुआ मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आवेदन के आधार पर कदवा थाना में कांड संख्या 243/26, दिनांक 4 जून 2026 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले का अनुसंधान सब-इंस्पेक्टर संजय उरांव को सौंपा गया है।

पुलिस की ओर से मामले की जांच और नाबालिग की तलाश की जा रही है।

जल्द बरामदगी की मांग

कदवा प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने पुलिस अधीक्षक से नाबालिग को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। उन्होंने मामले में संलिप्त आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और नाबालिग को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंपने की मांग की है।

नाबालिग की अब तक बरामदगी नहीं होने से परिजनों में चिंता बनी हुई है और वे लगातार पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित