कटिहार में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। जिले को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में रेल मार्ग, सड़क मार्ग और सीमावर्ती क्षेत्रों में गांजा, स्मैक समेत अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस को विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही राजेंद्र स्टेडियम, डी.एस. कॉलेज, स्कूलों, अस्पतालों की बाउंड्री और रेलवे ग्राउंड जैसे संवेदनशील स्थानों पर नियमित औचक निरीक्षण करने का फैसला लिया गया, जहां नशेड़ियों के जुटने की शिकायतें मिलती रही हैं।

जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। वहीं उत्पाद विभाग को अवैध शराब के भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी करने तथा दोषियों पर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आईसीडीएस और जीविका के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवाओं और आम लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। बैठक में रेलवे एसपी, यातायात डीएसपी, गोपनीय शाखा के प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित