कटिहार में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 2 जुलाई तक 6.58 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 जून से 2 जुलाई तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर की।

इस मौके पर सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा जरूर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घरों के अलावा चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट-भट्ठों और घुमंतू परिवारों के बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए।

सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के 6 लाख 58 हजार 233 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूरे जिले में 1,723 घर-घर भ्रमण करने वाली टीमें, 217 ट्रांजिट टीमें, 23 मोबाइल टीमें, 66 वन मैन टीमें और 659 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंचे तो 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की दो बूंद पिलाना है, इसलिए किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित न रखें।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर डीआईओ डॉ. एस. सरकार, वाधवानी एआई जिला समन्वयक चंद्रा विभा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम, एसएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की