कटिहार में पहली स्पेशल लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस के 9 मामलों का निपटारा, ₹41.84 लाख पर हुआ समझौता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: कटिहार न्यायालय में शनिवार को पहली बार आयोजित स्पेशल लोक अदालत का सफल आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस विशेष लोक अदालत में धारा 138 (चेक बाउंस) से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। समाचार लिखे जाने तक 9 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन करते हुए 41 लाख 84 हजार 800 रुपये की समझौता राशि तय की गई।

स्पेशल लोक अदालत के लिए दो बेंचों का गठन किया गया था। पहली बेंच की अध्यक्षता एसीजेएम कुलदीप कुमार श्रीवास्तव और दूसरी बेंच की अध्यक्षता न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार ने की। दोनों न्यायिक अधिकारियों ने आपसी सहमति के आधार पर पक्षकारों के बीच समझौता कराकर लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव कमलेश सिंह देबू ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में केवल धारा 138 के चेक बाउंस मामलों को शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य सिर्फ मुकदमों का निपटारा करना नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों में आई दूरियों को भी खत्म करना है। चेक बाउंस के अधिकांश मामलों में दोनों पक्ष पहले से परिचित होते हैं, इसलिए समझौते के बाद उनके संबंध भी सामान्य हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय का समय बचता है और पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से भी राहत मिलती है। वहीं, अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शुरू कर दी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेहरमा में शुरू हुआ मां दुर्गा प्लाइस ब्रिक्स प्लांट, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मेहरमा (गोड्डा): अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।

गोड्डा में स्वास्थ्य विभाग और विद्यापति सांस्कृतिक परिषद ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

गोड्डा: स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यापति सांस्कृतिक परिषद, गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विद्यापति भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर

गोड्डा: प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता से सामाजिक रूप से सशक्त बन रहे जरूरतमंद, डालसा ने किया जागरूकता कार्यक्रम

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर सदर प्रखंड

गोड्डा में JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा संपन्न, 7,229 में सिर्फ 1,466 अभ्यर्थी हुए शामि

गोड्डा: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को गोड्डा जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और