कटिहार: पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने सोमवार को कटिहार पुलिस केंद्र और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों एवं फाइलों के रखरखाव का जायजा लिया और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आगामी श्रावणी मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक भी की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने श्रद्धालुओं (कांवड़ियों) की सुरक्षा, सुगम यातायात, रूट लाइनिंग और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।





