पाकुड़िया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर शुरू, पहले दिन 45 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया: वाहन चालकों को सुविधा उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में दो दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन 45 आवेदकों की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने इच्छुक अभ्यर्थियों से पहले ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन रसीद, आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की। शिविर के सफल संचालन में प्रशासनिक अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में आवेदकों के पहुंचने की संभावना जताई गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस