विधायक हेमलाल मुर्मू ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, शत-प्रतिशत प्रपत्र भरने के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड परिसर स्थित गुतु गलांग सभागार में विधायक हेमलाल मुर्मू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। बैठक में बीएलओ-2, सुपरवाइजर और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्र भरने की प्रगति का जायजा लिया गया।

विधायक ने सभी पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र भरने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाताओं से भी संपर्क कर उनका प्रपत्र भरवाया जाए। हेमलाल मुर्मू ने मतदाता सूची के शत-प्रतिशत अद्यतन को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस