कटिहार में मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा बढ़ी, सुबह 5 से 8 बजे तक होगी विशेष पुलिस गश्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कटिहार पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। अब शहर के चिन्हित मॉर्निंग वॉक स्थलों पर प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक विशेष पुलिस गश्ती की जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय के सुबह की सैर और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आनंद ले सकें।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना और सहायक थाना क्षेत्र के मॉर्निंग वॉक स्थलों पर नियमित गश्त की व्यवस्था की गई है। इसके तहत महिला थाना की टीम सहायक थाना क्षेत्र तथा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना की टीम नगर थाना क्षेत्र में गश्त करेगी।

पुलिस के अनुसार इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के साथ छेड़खानी, असामाजिक गतिविधियों और अन्य संभावित अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है। साथ ही आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

कटिहार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निडर होकर मॉर्निंग वॉक और अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भाग लें। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व दिखाई दें तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाना या पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर

गोड्डा में ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम, डालसा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड

गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर

गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज