कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र प्रसाद सिंह, रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता के साथ लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर प्रथम रक्तदाता के रूप मे जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी भी रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में अतिरिक्त आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है।जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। उन्होंने रेडक्रॉस एवं लायंस क्लब कटिहार के सदस्यों को ऐसे शिविर करने हेतु साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इस मौके पर लायन काजल महासेठ ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने (90 दिन) में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा ने बताया कि एक बार रक्तदान करने से शरीर में लगभग 650 कैलोरी तक बर्न होती है। इसलिए रक्तदान स्वास्थ्य के लिहाज़ से फायेमंद है। रेडक्रॉस सचिव सह लायंस क्लब के ब्लड डोनेशन कमिटी चेयरपर्सन संतोष गुप्ता ने भी रक्तदान किया उन्होंने कहा कि मै पिछले 25 वर्षों से प्रतिवर्ष रक्तदान करता हूं। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट करने के कुछ ही हफ़्तों में शरीर नई और स्वस्थ रक्त कोशिकाएं बनाने लगता है। इसलिए लोग रक्तदान से डरे नही। इस शिविर के संयोजक सह रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य अमित जायसवाल विक्की ने भी रक्तदान किया। लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष अंकिता सरकार, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के साथ रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया, उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार पूर्वे, सह सचिव विवान सरकार ने कहा कि आज भी खून की कम उपलब्धता के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए।

लायंस क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने बताया कि आज के शिविर में 27 यूनिट ब्लड का डोनेशन हुआ। जिला पदाधिकारी के अपील से प्रभावित होकर मनसाही बीडीओ सुमन कुमारी ने भी रक्तदान किया। शिविर में सदर अस्पताल के डीएस डॉ.शंभू कुमार के कुशल प्रबंधन में रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ।सभी रक्तदाताओं को रेडक्रॉस एवं लायंस क्लब से प्रशस्ति पत्र के साथ हॉर्लिक्स एवं उपहार भेंट किया गया। सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं के बेहतर स्वास्थ की कामना के साथ शुभकामनाएं दी। शिविर में सहयोगी के रूप मे सक्षम संस्था का सहयोग रहा।

डीआरएम किरेंद्र नरह
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा