कटिहार में राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, संजय सिंह ने केंद्र पर साधा निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया मार्च टाउन हॉल से शुरू होकर शहीद चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की और मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा झूठा, निराधार और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जब भी केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, छात्रों और किसानों की समस्याओं जैसे जनता के मुद्दों पर घेरा जाता है, तब राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का कथित रूप से दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए और जांच एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए।

संजय सिंह ने कहा कि झूठे मुकदमों और राजनीतिक षड्यंत्र के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है और इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक जारी रखा जाएगा। उन्होंने विरोध मार्च को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष बताया।

विरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, सौरभ कुमार, डॉ. बिपिन सिंह, संतोष यादव, सीबी सिंह, मो. असलम, मीनाक्षी श्वेता, मशरूर आलम, पुतुल सिंह, विक्रम पासवान, राकेश यादव, मो. वहाब, मो. रियाज, प्रशांत गिरी, अमर तिवारी, जटा शंकर झा, मो. ताहिर, धनंजय ठाकुर, माधव पाण्डेय, नितिन सिंहा, मुकेश कुमार, कैलाश कुमार मंडल, नीतीश कुमार, राजा यादव और मोहर्रम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन