कटिहार में हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग अभियान, 1.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार: जिला परिवहन विभाग, कटिहार की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर कोलासी डिग्री कॉलेज के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों में हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग की जांच की गई। अभियान के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 1 लाख 58 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी रानी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों की घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विभागीय निर्देश के अनुसार विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विशेष जांच अभियान के तहत प्रथम सप्ताह के सोमवार को हेलमेट जांच एवं गुरुवार को सीट बेल्ट जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, तीसरे सप्ताह के सोमवार को सीट बेल्ट और गुरुवार को हेलमेट जांच अभियान चलाया जाना है।

हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं सड़क सुरक्षा को लेकर गठित समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार दोपहिया वाहन चलाते समय राइडर और पिलियन राइडर दोनों के लिए हेलमेट का इस्तेमाल अनिवार्य है। इसके अलावा वाहन चालकों को सड़क पर लेन अनुशासन का पालन करने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने की हिदायत दी गई है।

अभियान के दौरान रेड-ब्लू स्ट्रोब लाइट और हूटर आदि का अनधिकृत रूप से उपयोग करने वाले वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इस विशेष जांच अभियान में एमबीआई त्रिपुरारी सिंह, राहुल कुमार सहित परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में