कटिहार रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। रेल थाना कटिहार पुलिस ने चोरी के मोबाइल बरामदगी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 के समीप छापेमारी कर भागलपुर निवासी 39 वर्षीय मोहम्मद शकील को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।

लिखित आवेदन के आधार पर हुई कार्रवाई

रेल थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई राजा अली के लिखित आवेदन पर दर्ज रेल थाना कटिहार कांड संख्या-152/26 के तहत की गई। मामले में मोहम्मद शकील को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद मोबाइल को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई रेल थाना कटिहार द्वारा की जा रही है।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

रेल पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोहों पर अंकुश लगाना है। जीआरपी ने यात्रियों से अपने मोबाइल फोन और अन्य सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित