कटिहार रेल अस्पताल में अत्याधुनिक शॉकवेव थेरेपी यूनिट का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कटिहार रेल अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी है।

एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा शालिनी श्रीवास्तव ने कटिहार रेल अस्पताल में अत्याधुनिक ‘एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल शॉकवेव थेरेपी यूनिट’ का विधिवत उद्घाटन किया और यूनिट को मरीजों की सेवा के लिए समर्पित किया।

सीएमएस डॉ. वी. दामोदर राज ने बताया कि यह अत्याधुनिक उपकरण एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन की दूरदृष्टि और सेवा भावना का परिचायक है। यह आधुनिक थेरेपी जोड़ों और मांसपेशियों के पुराने दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगी और उन्हें अस्पताल में ही आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा शालिनी श्रीवास्तव की सक्रियता, दूरदर्शी सोच और रेलवे समुदाय के कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उनके नेतृत्व में संगठन ने स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।

कटिहार मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने कहा कि एनएफ रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा शालिनी श्रीवास्तव के प्रेरणादायी नेतृत्व में संगठन की यह पहल रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक चिकित्सा उपकरण का उपहार नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुखी रेलवे परिवार के निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। नई यूनिट से अस्पताल की चिकित्सा क्षमताओं में वृद्धि होगी और मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

अत्याधुनिक यूनिट के शुरू होने से रेलकर्मियों और उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय और मंडल की सभी महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कटिहार रेल अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी है।

एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा शालिनी श्रीवास्तव ने कटिहार रेल अस्पताल में अत्याधुनिक ‘एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल शॉकवेव थेरेपी यूनिट’ का विधिवत उद्घाटन किया और यूनिट को मरीजों की सेवा के लिए समर्पित किया।

सीएमएस डॉ. वी. दामोदर राज ने बताया कि यह अत्याधुनिक उपकरण एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन की दूरदृष्टि और सेवा भावना का परिचायक है। यह आधुनिक थेरेपी जोड़ों और मांसपेशियों के पुराने दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगी और उन्हें अस्पताल में ही आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर एनएफ रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा शालिनी श्रीवास्तव की सक्रियता, दूरदर्शी सोच और रेलवे समुदाय के कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उनके नेतृत्व में संगठन ने स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।

कटिहार मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा निवेदिता नरह ने कहा कि एनएफ रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा शालिनी श्रीवास्तव के प्रेरणादायी नेतृत्व में संगठन की यह पहल रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक चिकित्सा उपकरण का उपहार नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुखी रेलवे परिवार के निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। नई यूनिट से अस्पताल की चिकित्सा क्षमताओं में वृद्धि होगी और मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

अत्याधुनिक यूनिट के शुरू होने से रेलकर्मियों और उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय और मंडल की सभी महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण