कटिहार स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधि में तीन महिलाएं पकड़ी गईं, नकदी व लॉकेट बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन महिलाओं को संदिग्ध गतिविधि के आरोप में पकड़ा गया। कार्रवाई प्लेटफॉर्म संख्या-06 स्थित रेलवे पैदल पुल के समीप की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से एक सोने जैसा लॉकेट और कुल 6,000 रुपये नकद बरामद किए गए। रेल थाना अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई महिलाओं की पहचान 50 वर्षीय शकीला खातून, 30 वर्षीय समीना खातून और 19 वर्षीय निखत परवीन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शकीला खातून के पास से एक सोने जैसा लॉकेट बरामद हुआ, जबकि समीना खातून के पास से 3,500 रुपये और निखत परवीन के पास से 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए।

बताया गया कि सावन के दौरान कांवरियों के बीच शामिल होकर लूटपाट करने की आशंका को लेकर पुलिस द्वारा महिलाओं की गतिविधियों की जांच की जा रही थी।

यह कार्रवाई जीआरपी कटिहार की उप निरीक्षक प्रीति कुमारी एवं आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कटिहार की टीम ने संयुक्त रूप से की। मामले में जीआरपी कटिहार की उप निरीक्षक प्रीति कुमारी के टंकित आवेदन के आधार पर रेल थाना कटिहार में कांड संख्या 158/2026 दर्ज किया गया।

पुलिस ने तीनों महिलाओं को रेलवे कोर्ट में पेश किया, जहां रेलवे मजिस्ट्रेट श्री गौरव ने तीनों महिला अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामले में रेल थाना कटिहार में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। बरामद सामान एवं नकदी के संबंध में भी आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की कड़ियों को खंगाल रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह