कटिहार: 8 साल बाद भी नहीं बना सोसा धार पुल, चचरी पुल के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के प्राणपुर प्रखंड की दक्षिणी लालगंज पंचायत में स्थित सोसा धार पुल वर्ष 2017 की विनाशकारी बाढ़ में ध्वस्त हो गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी पुल का पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण स्थानीय लोगों को आज भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह पुल केशोपुर, नया टोला, नीमा, बैदा समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग था। पुल टूटने के बाद ग्रामीण चचरी पुल के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। वहीं बारिश के मौसम में लोगों को वैकल्पिक रास्ते से करीब 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे छात्रों, किसानों और आम लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है, ताकि हजारों लोगों की आवाजाही सुगम हो सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत लिट्टीपाड़ा में छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें

लिट्टीपाड़ा: शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में ‘उन्नति का पहिया’ साइकिल

अमड़ापाड़ा में एसआईआर की समीक्षा को लेकर झामुमो की प्रखंड बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

अमड़ापाड़ा: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित

पाकुड़ में प्रेम तरु अभियान के तहत लगाए गए 50 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़ जिले में प्रेम तरु अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पाकुड़ में दिनदहाड़े शिक्षिका से 2 लाख की सोने की चेन झपटी, अपाचे बाइक सवार बदमाश फरार

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अपाचे