कटिहार RPF बनी फरिश्ता, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते में 3 भटके बच्चों का रेस्क्यू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार रेलवे स्टेशन पर अपनों से बिछड़े और घर से भटके बच्चों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत आरपीएफ पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने रविवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों समेत तीन बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की रहने वाली 14 वर्षीय और 16 वर्षीय दो नाबालिग बच्चियां बिना अपने माता-पिता की जानकारी के घर से निकल गई थीं। दोनों को कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने सुरक्षित बरामद कर लिया।

इसी अभियान के दौरान आरपीएफ जवानों ने एक 10 वर्षीय बालक को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया। तीनों बच्चों को आरपीएफ ने अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और इसके बाद उन्हें चाइल्डलाइन कटिहार को सौंप दिया।

अब चाइल्डलाइन की ओर से बच्चों के पुनर्वास और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

गौरतलब है कि आरपीएफ की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भटके या अपनों से बिछड़े बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित संरक्षण दिया जाता है। इस अभियान के जरिए अब तक कई बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने में सफलता मिली है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिलिंग से गूंजा फिटनेस का संदेश, तीन दिवसीय खेल समारोह का समापन

पाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ। समारोह के तीसरे और

पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और KKM कॉलेज में PG शुरू कराने की मांग, CM से मिले नेता

पाकुड़। पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला

लिट्टीपाड़ा में घरेलू विवाद में ससुर की मौत, आरोपी दामाद गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान ससुर और दामाद के बीच हुई मारपीट में ससुर की मौत

जिला हॉकी प्रतियोगिता में बेथेल मिशन स्कूल और डीसीएमएसओई का दबदबा

गोड्डा। फिट इंडिया मूवमेंट 2026 के तहत सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्लस