कदाचारमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर मतदान कर्मी के रूप में विभिन्न पदाधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा आम चुनाव 2024 भयमुक्त, कदाचारमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर मतदान कर्मी के रूप में विभिन्न पदाधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटि रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा शुक्रवार को राज+2 विद्यालय पाकुड़, धनुष पूजा विद्यालय पाकुड़ एवं पोलीटेक्निक कालेज पाकुड़ में मतदान कर्मी के रूप में कुल 1112 पोलिंग पार्टी के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मतदान कर्मियों को धनुषपूजा विद्यालय में दिए जा रहे प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के क्रम में बताई जा रही विभिन्न बिंदुओं को अच्छे से सुनें और समझें, जिससे मतदान के दिन किसी भी प्रकार की भूल या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर दिए जा रहे प्रशिक्षण का पालन करने का निर्देश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए