करगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली : करगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 1999 के करगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दिन को देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले भारतीय सैनिकों के असाधारण पराक्रम, अटूट साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक बताया।राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “करगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। यह दिन हमारे जवानों के असाधारण पराक्रम, साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। राष्ट्र के लिए उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”गौरतलब है कि करगिल विजय दिवस प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह ऑपरेशन विजय के सफल समापन का प्रतीक है जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू-कश्मीर के करगिल सेक्टर में आतंकवादियों के वेश में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों से महत्वपूर्ण रणनीतिक ठिकानों पर पुनः कब्जा कर तिरंगा फहराया था। साठ दिनों से अधिक समय तक चला यह युद्ध भारत की निर्णायक जीत के साथ समाप्त हुआ। इस दिन पूरे भारत के लोग वीर सैनिकों को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए एक साथ आते हैं। यह पवित्र दिन ऑपरेशन विजय की सफल परिणति का स्मरण कराता है।यह युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ जब पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया और श्रीनगर को लेह से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 1ए से संपर्क तोड़ने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में भारत ने एक सुनियोजित सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें दुर्गम इलाकों और शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद अपने अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया और करगिल फतह किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन