कांग्रेस, राजद और वीआईपी में सीटों को लेकर सस्पेंस बरकरार , आज हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : कांग्रेस-राजद और वीआईपी में नहीं सुलझा सीटों का झगड़ा आरजेडी ने कई सीटों पर टिकट बांटे, सीपीआईएमएल ने 18 कैंडिडेट्स उतारे, सहमति न बने तो कांग्रेस भी उतारेगी सभी सीटों पर प्रत्याशी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार देर रात तक सहमति नहीं बन पाई है। राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। सहमति न बनने की स्थिति में कांग्रेस भी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर विचार कर रही है। मंगलवार देर शाम तक चली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। बुधवार को पार्टी अपनी लिस्ट जारी सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महागठबंधन के तहत बिहार में कम से कम 60 सीटों पर अड़ी है, वहीं विकासशील इंसान पार्टी और वामपंथी दल भी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। आरजेडी 50-55 सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं। 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 19 सीटें जीत सकी थी। खराब स्ट्राइक रेट को देखते हुए लालू यादव इस बार सतर्क हैं। इस बीच, तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। सीपीआई माले ने भी अपने 18 कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसके पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी छह उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। राज्द प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सामने सवाल यह है कि क्या कांग्रेस 60 सीटों पर लड़ेगी? क्या मुकेश सहनी की वीआईपी 20 सीटों से कम पर मान जाएगी? और क्या वामपंथी दल अपनी सीटों में कटौती के लिए तैयार होंगे?

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की