कार्यकर्ता हमारा गौरव, संगठन हमारी पहचान : राजेश झा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह भागलपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी माननीय श्री राजेश झा जी का मंगलवार को होटल विद्या रेसिडेंसी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने किया।इस अवसर पर परिचय बैठक के साथ-साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि भाजपा में पद का मतलब दायित्व है, स्टेटस सिंबल नहीं। उन्होंने कहा कि जिला संगठन को मजबूत करना केवल जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। जनसंघ काल से ही भागलपुर जिला संगठनात्मक रूप से सशक्त रहा है। इसे और मजबूती देना हम सभी के कंधों पर है। श्री झा ने संगठनात्मक दायित्व, नियमित बैठक एवं कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं का विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और सेवा के भाव से जनता के बीच जाने का आह्वान किया।नगर विधायक श्री रोहित पांडे ने संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त करने तथा समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच को व्यापक करने पर बल दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने स्वागत करते हुए कहा की आपका मार्गदर्शन में भागलपुर संगठन मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा की राजेश झा के मार्गदर्शन, स्नेह और शुभकामनाओं से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रभारी के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।जिला प्रभारी श्री राजेश जैन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और देश की एकता व अखंडता के लिए दिए गए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।कार्यक्रम में पवन मिश्रा,रूबी दास,निरंजन साह,राजीव मुन्ना,बंटी यादव,अमरदीप साह, मनीष दास,स्वेता सिंह, माला सिंह,विजय कुशवाहा,अंजना प्रकाश, आलोक सिंह ‘बंटू’, योगेश पांडे, उमाशंकर,नितेश सिंह,राजेश टंडन,प्रणव दास,खुशबू देवी,अभिमन्यु राम,चंदन पांडे,प्राणिक वाजपेयी,विजय साह,बुद्धिनाथ कुशवाहा,आशुतोष सिंह,विनीत भगत, रितेश घोष,बिपिन कुमार,ओमप्रकाश तिवारी,विकास कर्ण,महेन्द्र महलदार, पियूष, सोमनाथ,अभिनव कुमार,हेमंत शर्मा,सुमन भारती, अमृतलाल,धन्यजय पांडे,आशीष सिंह,दिलीप निराला,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएलएएमसी की बैठक में आधार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया जोर

गोड्डा: जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति (डीएलएएमसी) की बैठक में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त

बोआरीजोर में भाजपा के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

गोड्डा: बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया रिहेब साइड में भाजपा के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने फीता काटकर किया। इस मौके

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

पाकुड़: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम की

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण

महेशपुर: प्रखंड सभागार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन भी बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में