काली पूजा, दीपावली व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: काली पूजा, दीपावली व छठ पूजा को लेकर सोमवार को जिरवाबाड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की। इस दौरान शांति समिति सदस्यों ने सौहार्द पूर्ण काली पूजा, दीपावली व छठ पूजा मानने में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि किसी प्रकार का किसी भी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार का अफवाह सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से फैलाने की कोशिश करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर विसर्जन शांतिपूर्वक तरीके से करने की सहमति पूजा समितियों ने जताई है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों व हर चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से नजर रखी जायेगी। वहीं पंडालों अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश नहीं मानने पर लाउडस्पीकर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन