कुरसेला के गोबराही दियारा पहुंचे डीएम, नाव से गंगा पार कर जाना बाढ़ पीड़ितों का दर्द

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। कुरसेला प्रखंड के गंगा नदी पार स्थित दुर्गम गोबराही दियारा में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी खुद पहुंचे। डीएम अधिकारियों के काफिले के साथ खेरिया घाट पहुंचे और बड़ी देशी नाव से उफनती गंगा पार कर दियारा के लिए रवाना हुए। सुरक्षा के लिए राज्य आपदा मोचन बल की तीन आधुनिक मोटरबोट उनकी नाव को एस्कॉर्ट करती रहीं। बाढ़ से होने वाली बीमारियों के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष मेडिकल टीम को भी साथ ले जाया गया।

गोबराही दियारा पहुंचकर डीएम ने दुर्गा स्थान टोला और घाट टोला का भ्रमण किया। उन्होंने जलमग्न बस्तियों, विस्थापित परिवारों और पशुचारे की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरतमंदों तक राहत सामग्री और जरूरी सहायता जल्द पहुंचाने का निर्देश दिया। डीएम ने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की स्थिति भी देखी।

निरीक्षण के दौरान डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और राशन सामग्री के भंडारण की जांच की। रसोई प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि बाढ़ पीड़ितों और बच्चों को समय पर शुद्ध, पौष्टिक और गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन की ओर से गोबराही दियारा में नियमित रूप से बड़ी सरकारी नौकाएं तैनात करने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे लोगों के आवागमन, सुरक्षित निकासी और राशन पहुंचाने में सुविधा हो सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन