कुरसेला में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार)। पूर्णिया से पटना लौटने के क्रम में रविवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कुरसेला में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत मंडल के नेतृत्व में शहीद चौक पर जुटे एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री से संक्षिप्त बातचीत भी की।

शहीद चौक पर करीब दो मिनट रुककर मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को चुनाव से संबंधित जिन आवश्यक चीजों की जरूरत है, उन्हें सरकार की ओर से पूरा किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार आवश्यक तैयारियां कर रही है। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि चुनाव से संबंधित जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, पंचायती राज विभाग में राजस्व कर्मचारी और पंचायत सचिवों की नियुक्ति से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस मामले को संबंधित विभाग द्वारा देखा जा रहा है। जहां भी कर्मियों की आवश्यकता होगी, वहां नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर आवश्यकताओं का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री के कुरसेला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। स्वागत के बाद मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए पटना रवाना हो गए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित