कुरसेला में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशिक्षण, आपदा से बचाव के बताए गए जरूरी उपाय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

कुरसेला प्रखंड सभागार में गुरुवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की नागरिक सुरक्षा इकाई के मास्टर ट्रेनर ने आपदा मित्रों, जनप्रतिनिधियों तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि गंगा और कोसी नदी से घिरे होने के कारण कुरसेला प्रखंड बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। जलस्तर बढ़ने पर कई पंचायतों के वार्ड प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे समय में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वयं एवं अन्य लोगों की जान बचाई जा सकती है।

मास्टर ट्रेनर ने बाढ़, आग एवं अन्य आपदाओं के दौरान सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, राहत एवं बचाव कार्य तथा घरेलू सामान की सहायता से आपात स्थिति से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को आपदा के प्रति जागरूक, सतर्क और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी, आपदा मित्र, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन