कुरसेला सड़क हादसा: टोटो और बाइक की टक्कर में दो घायल, एक हायर सेंटर रेफर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार/कुरसेला: कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित चिंता हरण मंदिर के समीप मंगलवार को टोटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, एक बाइक कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रही थी, जबकि टोटो नवगछिया से कुरसेला की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गणेश राय (45 वर्ष) और गंगा राय (48 वर्ष), दोनों निवासी पोठिया, गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गणेश राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद घायल के परिजनों ने टोटो को अपने कब्जे में ले लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन