कुलबुना-लखीपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: कुलबुना से लखीपुर तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई।

राहुल मिश्रा ने कहा कि कुलबुना-लखीपुर मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, किसान और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। जगह-जगह बने गड्ढों और जलभराव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों और किसानों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी से जनहित को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर जल्द शुरू कराने की मांग की गई। राहुल मिश्रा ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन आम जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक पहल करेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा मरांडी, मंडल उपाध्यक्ष रंजिता रजक, सौरभ तिवारी, सुजय माल, खोखन पहाड़िया, अचिन पहाड़िया, खेतु माल, गोपाल मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कुलबुना-लखीपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

महेशपुर: कुलबुना से लखीपुर तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी

15 अगस्त से पहले पाकुड़ नगर की सभी स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त : उपाध्यक्ष राणा ओझा

पाकुड़: स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकुड़ नगर की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में

महेशपुर: दो महीने से खराब पड़े चापाकल हुए चालू, विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को मिली राहत

महेशपुर: महेशपुर प्रखंड के खानपुर पंचायत स्थित धनुषपूजा (मुरगाडांगा) मोड़ पर लंबे समय से खराब पड़े दो चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें फिर से चालू

सावन की पहली सोमवारी पर बसंतराय के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बसंतराय: सावन माह की पहली सोमवारी पर बसंतराय प्रखंड भगवान भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया। प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में