कुहासा से जनजीवन प्रभावित ,सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : शनिवार की सुबह अचानक मौसम बदला ओर सुबह करीब 5 बजे कुहासा छाने लगा। कुछ ही देर में घना कुहासा छा गया। सड़क पर वाहनों का चलाया मुश्किल हो गया । सुबह 8 बजे के बाद धीरे धीरे कुहासा हटा व हल्की धूप निकलने से लोगो ने राहत की सांस ली। शाम में अचानक ठंड भी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आने वाले एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। कुहासा की वजह से सुबह में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। अधिकतर बच्चे स्कूली वाहनो में ठिठुरते हुए नजर आए। उधर ,ठंड को देखते हुए बाजार में गर्म कपड़े की मांग बढ़ गई है। दुकानों में लोग गर्म कपड़ा खरीदने पहुँचे ।शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न