कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र को लिखा पत्र, बढ़ाएं वनोपज की एमएसपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लघु वनोपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में यथोचित वृद्धि की मांग की है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव को पत्र लिखकर राज्य की आदिवासी और वंचित समुदायों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया है।

मंत्री ने अपने पत्र मेंरांची। लिखा है कि झारखंड राज्य की एक बड़ी आबादी कृषि एवं वनोपज आधारित आजीविका पर निर्भर है। लाह, करंज बीज, महुआ, साल बीज, जंगली शहद और चिरौंजी जैसे वनोपज कई आदिवासी और वंचित वर्ग के लिए आय का प्रमुख स्रोत हैं।

शिल्पी नेहा तिर्की ने स्पष्ट किया कि वनोपज केवल आय का स्रोत नहीं, बल्कि जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी फार एमएफपी योजना के तहत निर्धारित समर्थन मूल्य वर्तमान बाजार दरों की तुलना में बहुत कम हैं, जिससे आदिवासी समुदायों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। लघु वनोपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण एवं क्रियान्वयन जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित एमएसपी फार एमएफपी योजना के अंतर्गत किया जाता है। लेकिन देखा गया है कि इन उत्पादों के लिए निर्धारित एमएसपी वर्तमान बाजार मूल्य से काफी कम है। लघु वनोपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य का पुनः निर्धारण वैज्ञानिक विधि और वर्तमान बाजार विश्लेषण के आधार पर किया जाए। न केवल आदिवासी समुदायों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि आदिवासी बहुल राज्यों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले । कृषि मंत्री ने यह मांग की है कि लघु वनोपज के एमएसपी की समीक्षा कर उन्हें वर्तमान बाजार मूल्यों के अनुरूप तय किया जाए, जिससे वनोपज पर निर्भर समुदायों को समुचित आर्थिक लाभ मिल सके।

यह पहल राज्य के वंचित और आदिवासी समुदायों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की