कृष्ण जन्माष्टमी पर पाकुड़ में कड़ा पहरा, मंदिरों और चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात; सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: कृष्ण जन्माष्टमी पर्व-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पाकुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी निर्देश के तहत जिले के विभिन्न मंदिरों, संवेदनशील एवं धार्मिक स्थलों के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है।

किसी भी अप्रिय या विषम परिस्थिति से तत्काल निपटने के लिए विभिन्न थानों के अंतर्गत गठित त्वरित प्रतिक्रिया बल यानी क्यूआरटी को पूरी तरह सतर्क रखा गया है। पुलिस ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसका उद्देश्य भ्रामक, आपत्तिजनक या तनाव पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि का समय रहते पता लगाना और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करना है।

दंगारोधी उपकरणों के साथ तैयार रहेगा क्यूआरटी

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गठित क्यूआरटी के पदाधिकारियों और जवानों के साथ गृहरक्षकों एवं चौकीदारों को भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। क्यूआरटी को सभी आवश्यक सुरक्षा और दंगारोधी उपकरणों से लैस होकर अपने निर्धारित तैनाती स्थल पर हर समय तैयार रहने का आदेश दिया गया है।

जवानों को हेल्मेट, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर और टीजी गन सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ सतर्क रहने को कहा गया है। पुलिस का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी के प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

हर दो घंटे में देनी होगी खैरियत रिपोर्ट

क्यूआरटी की गतिविधियों और तैनाती की लगातार निगरानी के लिए एक विशेष व्हाट्सऐप समूह तैयार किया गया है। इसमें शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को प्रत्येक दो घंटे में अपनी खैरियत रिपोर्ट के साथ मौके की तस्वीर साझा करने का निर्देश दिया गया है।

इस व्यवस्था के जरिए संबंधित अधिकारियों को जिले के अलग-अलग तैनाती स्थलों की स्थिति की लगातार जानकारी मिलती रहेगी। इससे किसी भी संवेदनशील स्थिति पर तत्काल नजर रखने में मदद मिलेगी।

थाना और ओपी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना क्यूआरटी बलों की संख्या में बदलाव नहीं किया जाएगा। आवश्यकता और मौके की स्थिति के अनुसार ही क्यूआरटी का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, क्यूआरटी प्रभारियों को भी संबंधित थाना या ओपी प्रभारी की पूर्व अनुमति के बिना अपने निर्धारित तैनाती स्थल को नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लगाए गए अन्य सभी जवानों, गृहरक्षकों और चौकीदारों को भी पूरी मुस्तैदी एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा गया है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

पुलिस ने नागरिकों की सुविधा और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। पुलिस आपातकालीन सहायता के लिए 112, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930, महिला हेल्पलाइन के लिए 1091, घरेलू हिंसा से संबंधित सहायता के लिए 181, बाल सुरक्षा के लिए 1098 और एम्बुलेंस सेवा के लिए 108 पर संपर्क किया जा सकता है।

कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांतिपूर्ण वातावरण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकुड़ पुलिस को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और पुलि

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन