क्षेत्र के जनता का समस्या का समाधान ही विधायक का लक्ष्य: बरकत खान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा। पाकुड़ विधायक के प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा है कि क्षेत्र के जनता के समस्या का समाधान के प्रति विधायक निशात आलम हमेशा तत्पर रहते हैं, यही वजह है कि, प्रत्येक मंगलवार को बारहरवा तथा पाकुड़ मुख्यालय स्थित विधायक कक्षा में क्षेत्र के लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंचते हैं,एवं उनका निदान किया जाता है| उन्होंने आगे बताया कि, न सिर्फ प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक कक्ष में ही आम जनता की समस्याएं सुनी जाती है, बल्कि महीने में दो-तीन दिन स्वयं विधायक श्रीमती निशात आलम पाकुड़ तथा बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा भी करती हैं ताकि आम जनता के बीच जाकर उनके समस्या को सुना जा सके तथा उसका निदान भी किया जा सके |यही वजह है कि पूर्व विधायक आलमगीर आलम के द्वारा पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए किए गए सर्वांगीण विकास कार्य को देखते हुए, पाकुड़ की जनता ने श्रीमती निशात आलम को, चुनाव में जीता कर विधानसभा भेजा है| उन्होंने यह भी बताया कि, मंगलवार को भी रामनगर, पालश्बूना, बिनोदपुर अग्लो, तथा बरहरवा, नगर पंचायत क्षेत्र से, प्रेम कुमार रजक अजमेरा खातून, मुमताज खातून अंगद टूरी शाहिदा खातून, सहित काफी संख्या में महिलाएं मैया सम्मान योजना, भूमि संबंधित विवाद, राशन कार्ड में नाम चढ़ाने, दाखिल खारिज की समस्या, को लेकर विधायक कक्षा में पहुंची थी, जहां पर सभी आगंतुक शिकायतकर्ता का शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया एवं उनका वनस्पॉट निदान भी किया गया, साथ में वैसे समस्या जो आला अधिकारी से संबंधित था, उन्हें आग्रतार कार्रवाई के लिए विभाग को लिख दिया गया है, ताकि लोगों को परेशानी ना हो, मंगलवार को विधायक कक्षा में जनसुनवाई के दौरान शफातुल्लाह शेख बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत टुडू, जिला महासचिव मिथुन कुमार अभय शर्मा, आदि उपस्थित थे |

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले