क्षेत्र भ्रमण के दौरान समस्याओं से अवगत हुए राजमहल विधायक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा: सोमवार काे राजमहल विधायक एमटी राजा ने उधवा प्रखंड के गांवाें का दाैरा कर लाेगाें की समस्याओं से अवगत हुए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मोहनपुर पंचायत में (केएंड के स्कूल) के पीछे आम बगीचा में सेविकाओं ने राजमहल विधायक एमटी राजा का स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजन किया गया। सेविकाओं के द्वारा माला पहनाकर स्वागत के उपरांत मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में सेविकाओं ने बताया कि सरकार द्वारा सेविकाओं को दिया जाने वाला मानदेय का केन्द्रांश की राशि नियमित रूप से नहीं मिल रही है। बीते सात माह से केन्द्रांश की मानदेय बकाया है। जून,अगस्त 2022 व मार्च 2023 का पोषाहार की राशि भुगतान नही हुआ। मांगपत्र में आगे बताया कि राज्य की सेविकाओं/सहियकाओ को एक कुशल मजदूर की भांति प्रतिदिन 600 व 300 के हिसाब से मानदेय में दिया जाए।सेविका/ सहायिकाओं को राज्य कर्मी कर्मचारी घोषित करते हुए वेतनमान किया जाए।सेविका की सेवानिर्मित होने पर एक मुस्त सेविकाओं को 5 लाख सहायिकाओं को 3 लाख तथा उनके आश्रित के एक सदस्य सरकारी नौकरी दिया जाए सहित अन्य मांगों को रखा साथ ही सेविकाओ की अन्य समस्या को विधायक के समक्ष रखा।विधायक ने कहा कि उनलोगों ने जिन समस्याओं को उनके पास रखा हैं,उसका समाधान जल्द किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय समस्या को विधानसभा में रखेंगे। मौके पर सेविका शबनम परवीन, उषा कुमारी,अजमिरा बीबी, रेहाना बीबी, तहुरा बीबी,ऐनुल हक अंसारी, मैनुल हक सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण